फतेहपुर : बीएसए दफ्तर से लौटकर सब्जी लेकर घर जा रही शिक्षिका को बाइक सवार लुटेरों ने लूट लिया। गले में पड़ी सोने की चेन पर झपट्टा मारते हुए दो लुटेरे मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका से घटना की जानकारी ली और सीसी कैमरे के फुटेज खंगालने में जुट गई। फुटेज में लूट की घटना दर्ज हुई है।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
कौशांबी जिले की सीमा सिंह पत्नी सुरेन्द्र सिंह बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूल में शिक्षिका हैं। बुधवार को स्कूल बंद होने के बाद वह सरकारी कार्य से बीएसए दफ्तर गई हुई थीं। काम निपटाकर वह अपने बेटी और बेटा के साथ वर्मा चौराहे पर सब्जी खरीदकर गढ़ीवा मुहल्ला स्थित किराए वाले मकान पैदल जा रहीं थी। तभी बाइक सवार उनके बगल से गुजरे और आगे से वापस
लौट पड़े। समीप आते ही गले में पड़ी सोने की चेन पर झपट्टा मारा और चलती बाइक से फरार हो गए। बदहवास शिक्षिका जोर जोर से रोने लगे। शिक्षिका और बच्चों के एक साथ रोने को लेकर राहगीर रुके तब माजरा समझा कि उसके साथ चेन स्नेचिंग हो गई है। डायल 112 को स्थानीय लोगों ने सूचना दी। मौके पर डायल 112 और थाना पुलिस पहुंची। शिक्षिका से तहरीर ली और छानबीन में जुट गई। सीओ सिटी सुशील दुबे ने बताया कि बाइक सवारों के द्वारा शिक्षिका के साथ चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। प्रकरण को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। आरोपितों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द की घटना का राजफाश किया जाएगा।