कोटला। प्राइवेट स्कूल की एक शिक्षिका की डेंगू से मौत हो गई है। परिवार वालों ने बताया कि कुछ दिन पहले उनको बुखार आया था। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दीपोत्सव का त्योहार भी बीमारी के चलते फीका हो गया था।
अब मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। थाना नारखी के कोटला में डेंगू और बुखार के चलते मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोटला में डेंगू ने अपने पांव पसार लिए हैं। प्राइवेट विद्यालय की शिक्षिका मालती देवी (45) पत्नी शिशुपाल को बुखार आया था। परिवार ने इलाज कराया और जब हालत बिगड़ी तो आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया। मालती को डेंगू की पुष्टि हुई।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
दीपावली के त्योहार पर भी परिवार लगातार भागदौड़ करके मालती की जान बचाने के पूरे प्रयास कर रहा था। हालत बिगड़ने और प्लेटें गिरने से मालती की मंगलवार की देर रात मौत हो गई। त्योहार पर मालती की मौत से उनके परिवार मे कोहराम मचा हुआ है। वहीं प्राइवेट स्कूल में भी बुधवार को अवकाश घोषित कर शोक जताया।