लखनऊ, प्रसं.। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की अतिशीघ्र भर्ती करने का निर्देश दिया है। लखनऊ में कुल 531 कार्यकत्रियों की भर्ती होगी। इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। कमिश्नर ने बुधवार को सभागार में योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को विकास की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने महिला कल्याण विभाग योजना की समीक्षा की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष लखनऊ की प्रगति 80.51% है। बच्चों की नियमित टीकाकरण की प्रगति लखनऊ में 98.0 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि वेक्टर बोर्न और दस्तक अभियान की मॉनिटरिंग नियमित रूप से की जाए। रोड सेफ्टी व चौराहे के सुधार के लिए 212 कार्यों का प्रस्ताव शासन भेज दिया गया है।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
सड़क व भवन निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
मंडलायुक्त ने आरएस विभाग को सड़क व भवन निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। कायाकल्प योजना, मध्यान भोजन, कन्या विवाह योजना, स्वरोजगार योजना, कृषक दुर्घटना, किसान सम्मान निधि, कुसुम योजना, ऊर्जा, कन्या सुमंगला योजना कर्की समीक्षा के दौरान ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।
मण्डल में 553 कुपोषित बच्चे चिह्नित
महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि कुपोसित (सैम) बच्चों का चिह्नाकन प्राथमिकता पर कराया जाए। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में 10 और मंडल में 553 सैम बच्चे चिन्हित किए गए हैं। वहीं, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पावर प्लांट का 15000 का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 15406 की पूर्ति हुई है। लखनऊ में मॉडल सोलर गांव में चयनित राजस्व ग्रामों की संख्या 28 चिन्हित है।