प्रयागराज, । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश में कहा है कि सरकारी पद पर नियुक्ति के लिए सिर्फ आपराधिक मामले में फंसाया जाना ही उम्मीदवारी खारिज करने का वास्तविक आधार नहीं बन सकता है। दहेज के मामलों की जटिल प्रकृति देखते हुए माना कि जहां आरोप गंभीर नहीं और मिलीभगत स्थापित नहीं की जा सकी, ऐसे व्यक्ति को दहेज मामले में आरोपी होने के आधार पर रोजगार से वंचित नहीं किया जा सकता। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने दिया है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
याची बाबा सिंह ने चीफ इंजीनियर लघु सिंचाई लखनऊ के 16 फरवरी 2024 के आदेश को चुनौती दी थी जिसके द्वारा असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन पर चयन के बावजूद दहेज मामले में आरोपी बनाने के कारण याची को नियुक्ति पत्र से इनकार कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने कहा कि चीफ इंजीनियर का आदेश सही नहीं है। कोर्ट ने माना कि याची ने नियोक्ताओं से कोई तथ्य नहीं छिपाया था। जब उसने पद के लिए आवेदन किया था, तब उसके खिलाफ मामला लंबित नहीं था। हाईकोर्ट ने मुख्य अभियंता को याची की नियुक्ति पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया है।