लखनऊ। देशभर के पेंशनर 10- 11 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन व आंदोलन करेंगे। वहीं न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये करने व निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने की मांग पूरी न होने पर वह आमरण अनशन भी करेंगे। यह निर्णय ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की शनिवार को हुई बैठक में लिया गया।
लखनऊ मंडल की गोमती नगर कार्यालय में मंडल सचिव अशोक वाजपेई की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों की मांग पूरी न किए जाने पर नाराजगी जताई गई। राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों के आश्वासन के बाद भी

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
अभी तक कोई ठोस कार्यवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि आंदोलन से पहले एक दिसंबर को प्रदेश के सभी सांसदों को ज्ञापन और आंदोलन की नोटिस दिया जाएगा।
प्रांतीय महामंत्री राजशेखर नागर ने बताया कि दिल्ली के आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हो, इसके लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में आरएन द्विवेदी, सुभाष चौबे, एनके पांडेय, विजय कुमार सिंह, मुख्य समन्वयक उमाकांत सिंह विसेन आदि उपस्थित थे। ब्यूरो