महराजगंज। परिषदीय स्कूलों में बच्चों का पढ़ाई के प्रति रूझान बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कंपोजिट विद्यालय बंदी के शिक्षक ने गीतों के जरिये गिनती पहाड़ा को रोचक बनाया। इससे छात्रों का मन पढ़ाई में लग रहा है। जोड़ घटना भी गीतों के माध्यम से समझाने का प्रयास किया जाता है। इस विधि से बच्चे ऊबते नहीं हैं और मन लगाकर पढ़ते हैं।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
सिसवा ब्लॉक का कंपोजिट विद्यालय बंदी में सीमित संसाधनों के बीच शिक्षक बेहतर काम कर रहे हैं। यहां प्रधानाध्यापक शिवेन्द्र कुमार मिश्र और सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह, रूबी गुप्ता, गोबरी अली, शिक्षामित्र भगवंत सिंह और अनुदेशक मेराज अहमद के सहयोग से बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा रहा है। विषय को रूचिकर बनाने के लिए हर घंटी में टीएलएम का प्रयोग किया जाता है, इससे बच्चे पढ़ने के लिए उत्सुक रहते हैं और नियमित स्कूल आते हैं।
विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को कला और संगीत की शिक्षा दी जाती है। इसके अंतर्गत बच्चों से क्राफ्ट, चार्ट,पेंटिंग का कार्य कराया जाता है। विषय की पढ़ाई के साथ साथ विद्याज्ञान परीक्षा की तैयारी भी कराई जाती है, जिसके परिणामस्वरूप सत्र 2023-24 में एक छात्र ऋतुराज सिंह का चयन विद्याज्ञान में हुआ।
प्रधानाध्यापक शिवेेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए नवाचार का प्रयोग किया जा रहा है। वर्ष 2008 में विद्यालय का कार्यभार ग्रहण किया तो सबसे बड़ी समस्या बच्चों का विद्यालय नहीं आना था, उसके बाद अभिभावकों से संवाद के साथ क्राफ्ट, पेंटिंग, चार्ट निर्माण और टीएलएम के प्रयोग से बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई। वर्तमान में कुल 151 बच्चे हैं। प्राथमिक में 74 और जूनियर में 77 बच्चे हैं। गीतों के माध्यम से गिनती पहाड़ा आदि के बारे में जानकारी दी जाती है।