लखनऊ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं अगले वर्ष 27 से 12 तक होंगी। संस्कृत परीक्षा परिषद ने सोमवार को परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया।
- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद सचिव शिव लाल ने बताया कि वर्ष 2025 की पूर्व मध्यमा द्वितीय (10 वीं), उत्तर मध्यमा प्रथम (11वीं), उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया गया है। 27 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक नौ कार्यदिवसों में परीक्षाएं सम्पन्न कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षाएं सुबह 830 से 1145 बजे तक होंगी। द्वितीय पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षाएं अपराह्न 2 से शाम 515 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
