लखीमपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को नवंबर महीने से एमडीएम के साथ सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के तहत अतिरिक्त सामग्री दी जाएगी। इसको लेकर आदेश जारी हो गया है। हर बृहस्पतिवार को बच्चों को प्रति छात्र पांच रुपए के हिसाब से अतिरिक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र
- जनगणना में आपकी ड्यूटी कहाँ लगी है। यह जानने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में करें यह काम….
- फर्जी शिक्षक की नौकरी पाने वाला बर्खास्त, यूपीटीईटी का अंकपत्र निकला फर्जी
नवंबर माह के लिए बजट जारी हो गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया पीएम पोषण (मध्यान भोजन) योजना के तहत बच्चों को अतिरिक्त पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए फ्लेक्सी फंड से बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के अंतर्गत अतिरिक्त सामग्री का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों को सप्ताह में एक दिन प्रत्येक बृहस्पतिवार को पांच रुपए प्रति छात्र प्रति दिवस की दर से सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। नवंबर के लिए सभी विद्यालयों के मध्यान भोजन निधि खातों में धनराशि भेजी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। खाद्य सामग्री एफएसएसएआई मार्क हो और एक्सपायरी डेट का ध्यान रखा जाए। मां समूह और एसएमसी के माध्यम से अभिभावकों को इसकी जानकारी दी जाए। बीएसए ने बताया कि इसको लेकर सभी बीईओ को पत्र जारी किया जा चुका है।