आजमगढ़ के रहने वाले थे शिक्षक, साथी प्रयागराज के जीटीबी नगर करेली के थे
कुंडा। हथिगंवा थाना क्षेत्र के शुकुलपुर में दो कारों की आमने- सामने की भिड़ंत में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर हुआ। कार की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

घायलों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए कुंडा सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आजमगढ़ के खजुरा मेंहनगर ध्रुवराज सिंह (41) कौशाम्बी के विद्यालय में शिक्षक थे। वह अपने दोस्त जीटीबी नगर करेली प्रयागराज निवासी विवेक सिंह (24) के साथ कौशाम्बी स्थित विद्यालय से दीप
जलाकर प्रयागराज लौट रहे थे। दोनों कार से हथिगंवा के शुकुलपुर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही कार अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में ध्रुवराज और विवेक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
- गर्मी बढ़ने पर बीएसए बदल सकेंगे स्कूलों का समय, इन जिलों में बदल स्कूलों का समय , देखें
- उत्तर प्रदेश: प्रेरणा पोर्टल पर शिक्षक/स्टाफ उपस्थिति की online attendance डिजिटल निगरानी अब और सशक्त
- रेलवे भर्ती सूचना -2026
- जनगणना से ड्यूटी हटवाने पंहुचा था शिक्षक, DM ने 30 मिनट फरियादियों के बीच बैठाया तोशिक्षक के बदले सुर ताल….
- समायोजन 3.0 में जनपद प्रयागराज से दाखिल स्पेशल अपील का आर्डर आ गया है ✍️
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संवाद