शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में इस समय अध्यापकों के कई मामले इस कदर बढ़ गए हैं कि मामले थाने तक पहुंच गए। ददरौल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सिमरिया सहसपुर की सहायक अध्यापक रीना पाल ने अवकाश स्वीकृत होने बाद इंचार्ज अध्यापक द्वारा अनुपस्थिति दिखाने पर वेतन कटने पर नाराजगी जताते हुए उसका विरोध किया था।
- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
उसके बाद शिक्षिका ने बीएसए को पत्र देकर इंचार्ज अध्यापक ईशपाल सिंह पर मारपीट सहित अन्य आरोप लगाए गए। शिक्षिका के आरोप पर बीएसए ने दो खंड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त कमेटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं शिक्षिका के पक्ष में यूटा संगठन के जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार की इंचार्ज अध्यापक ईशपाल के फोन पर बातचीत के दौरान ऑडियो वायरल हो रहा है।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर इंचार्ज अध्यापक के धमकाने के मामले लिखते हुए विनीत गंगवार ने अन्य भी आरोप लगाए हैं। उधर फोन पर दोनों शिक्षकों में बहस होने पर इंचार्ज अध्यापक ईशपाल सिंह ने सदर थाना में शिक्षक विनीत कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है। तहरीर की सूचना पाकर शनिवार शाम विनीत गंगवार के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षकों ने अपना पक्ष रखते हुए मामले थाना प्रभारी को जानकारी दी।