ज्ञानपुर। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण में बृहस्पतिवार को आठ शिक्षक और तीन अनुदेशक विद्यालय में अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन और मानदेय काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह और डीसी मोहित मौर्य ने कंपोजिट विद्यालय सुरियावां का दोपहर तीन बजे निरीक्षण किया। यहां हेडमास्टर शोभा सिंह को छोड़कर शिक्षक बबिता उपाध्याय, कोमल गुप्ता, विद्यासागर यादव, दीनानाथ मौर्य, रीता सिंह, माला गुप्ता, लीना सिंह, अनुदेशक भाग्य श्री और रीता देवी अनुपस्थित मिले। खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव के निरीक्षण में ऊंज प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका नीलम सिंह और बीईओ रमाकांत सिंह सिंगरौल ने चकौड़ा विद्यालय का जायजा लिया। जहां पर अनुदेशक प्रभात कुमार पांडेय गैर हाजिर मिले। दोनों का वेतन और मानदेय काटकर स्पष्टीकरण मांगा गया। संवाद