अलीगढ़ , महिला शिक्षामित्र ने स्कूल से आने के बाद आत्महत्या कर ली। गांव नगला सड़क निवासी मीना देवी (42 वर्षीय) पुत्री शंकर सिंह निवासी किरतुली ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थीं। उन्होंने सोमवार को स्कूल से आने के बाद घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन गांव के बाहर खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने जब घर पर आकर देखा तो कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ कर देखा तो पंखे पर महिला का शव लटका हुआ था।

- मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह: 4 घंटे का कोर्स अनिवार्य, पूरा करने पर मिलेगा विशेष प्रशस्ति पत्र”
- UP जनगणना 2027: प्रशिक्षण व्यवस्था और भत्तों का विस्तृत खाका जारी, देखें कितना किसको मिलेगा ट्रेनिंग में रुपया
- UP जनगणना 2027 के लिए बड़ा बजट: प्रगणकों को ₹25,000 तक मानदेय, अन्य अधिकारियों का मानदेय (HLO + PE), देखें सम्पूर्ण मानदेय व्यवस्था किस चरण में कितना मिलेगा रुपया
- शिक्षकों की जनगणना व SIR ड्यूटी पर उचित प्रतिकर अवकाश की मांग – उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा विभाग की नीति पर ज़रूरी सवाल
- शिक्षक या हैवान: छात्रा को बेरहमी से पीटा, सिर के बाल तक उखाड़ लिए, पब्लिक स्कूल का मामला
परिजनों ने शव पंखे से नीचे उतरा और बिना पुलिस को सूचना दिए देर शाम गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका की शादी थाना पाली मुकीमपुर के गांव खुर्दिया में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला अपने मायके आ गई और अपनी बहन के बच्चों के साथ रहने लगी। उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष विनय यादव ने बताया महिला शिक्षामित्र ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की है।