आगरा के फतेहाबाद कस्बे की शिक्षिका ने शोहदे से तंग आकर स्कूल में पढ़ाना छोड़ दिया है। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कस्बे के स्कूल में पढ़ाती है। वहीं मोहल्ले का रहने वाला श्याम और उसका साथी आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। जब भी वह स्कूल पढ़ाने जाती है तो श्याम का साथी वीडियो बनाकर श्याम को भेजता है। जिससे तंग आकर घरवालों ने स्कूल में पढ़ाने जाने से मना कर दिया। शिक्षिका का कहना है कि वह फतेहाबाद में पढ़ाई भी कर रही है, लेकिन शोहदों की हरकतों से परेशान होकर परीक्षा देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।
घर में घुस आए आरोपी
बताया कि वह 17 नवंबर को वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर पिटाई भी की। चीख-पुकार मचाने पर सीढ़ी के रास्ते कूदकर भाग गए। शिक्षिका की शिकायत पर थाना फतेहाबाद में श्यामसुंदर के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।