अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की गई थी। जिले में अबकी बार 56 केंद्रों की सूची जारी हुई है। जिन पर आपत्ति दाखिल करने का आज आखिरी दिन है।

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
आपत्तियों के निस्तारण के बाद अनंतिम सूची जारी की जाएगी। यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए अबकी बार 51049 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। परीक्षा के लिए केंद्रों के चयन की प्रक्रिया भी चल रही है। बोर्ड ने इस बार 56 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। परीक्षा केंद्रों के संबंध में निर्धारित प्रारूप पर आपत्ति दाखिल की जानी है। आपत्तियां लेने के बाद उनका निस्तारण कर केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि आज निर्धारित समय तक मिली आपत्तियों का 23 नवंबर तक निस्तारण किया जाएगा। जिसके बाद 27 नवंबर को सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।