लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ज्ञापन देकर न्याय दिलाने और सदन में इसे उठाने की मांग की। राहुल से मिलने काफी संख्या में अभ्यर्थी यहां पहुंचे थे। हालांकि, राहुल गांधी समयाभाव के कारण अभ्यर्थियों से नहीं मिल सके, लेकिन उन्होंने ज्ञापन लिया और उन्हें आश्वासन दिया। अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता ने कहा कि भर्ती में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से लेकर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने इसमें गड़बड़ी मानी, लेकिन प्रभावित छात्रों को न्याय नहीं मिला। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने तीन

- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र
- जनगणना में आपकी ड्यूटी कहाँ लगी है। यह जानने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में करें यह काम….
- फर्जी शिक्षक की नौकरी पाने वाला बर्खास्त, यूपीटीईटी का अंकपत्र निकला फर्जी
महीने में नई चयन सूची जारी कर पीड़ित छात्रों को न्याय देने के निर्देश दिए थे, पर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। विक्रम यादव ने कहा कि जल्द ही अभ्यर्थी फिर लखनऊ में धरना देंगे। ज्ञापन देने वालों में अमित मौर्या, बृजभान पटेल व राहुल मौर्या आदि शामिल थे। ब्यूरो