लखनऊ। प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 1.41 लाख स्कूलों में आग से सुरक्षा, निकासी के बेहतर रास्ते, आपातकालीन व्यवस्था, भूकंप-बाढ़ जैसी आपदा की संवेदनशीलता का मूल्यांकन कराया जाएगा। विभाग की ओर से स्कूलों का सेफ्टी ऑडिट प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों से कराया जाएगा।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
इसके लिए विभाग ने विश्वविद्यालयों से जांच में आने वाले खर्च का ब्योरा मांगा है। हाल ही में शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी स्कूल सुरक्षा नीति का उल्लेख करते हुए सभी राज्यों को इसके अनुसार कार्यवाही के लिए निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तैयार कार्ययोजना के तहत राज्य परियोजना निदेशालय ने जांच कराने का निर्णय लिया है।