लखनऊ, झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बीते 15 नवंबर की रात हुए अग्निकांड में दस बच्चों की मृत्यु के मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. नरेंद्र सिंह सेंगर को हटा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आरोप पत्र देते हुए तीन अन्य को निलंबित किया गया है।

- UP PGT 2022 Exam Schedule Out : प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा 9 व 10 मई 2026 को 17 जिलों के 319 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
- 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: दिल्ली में 3 दिन की बैठक, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर होगा फैसला
- शिक्षामित्रों की नियमितीकरण की मांग पर कोर्ट का आदेश
- जिले में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों का संचालन 7:15 से 11:15 तक
- स्कूल परिसर का वीडियो वायरल पड़ा भारी, सहायक अध्यापक निलंबित
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के संबंध में जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को पद से हटा दिया गया है। उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशालय से संबद्ध किया गया है।
सीएमएस डॉ. सचिन माहुर को आरोप पत्र दिया गया है। वहीं, कॉलेज के अवर अभियन्ता (विद्युत) संजीत कुमार, एनआईसीयू वार्ड की नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज संध्या राय एवं मेडिकल कॉलेज की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर को निलंबित कर आरोप पत्र दिया गया।
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओम शंकर चौरसिया, सर्जरी विभाग के सह-आचार्य डॉ. कुलदीप चंदेल व विद्युत प्रभारी अधिकारी को आरोप पत्र देकर जांच के लिए मण्डलायुक्त झांसी को जांच अधिकारी बनाया गया है।