मेरठ। बेसिक शिक्षा कार्यालय से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र गायब होने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सहित अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक संघ ने विरोध जताया। सदस्यों ने फोटो लाकर कार्यालय में लगाई।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री डॉ. छोटू राम ने बताया कि दोनों कार्यालय में बाबा साहेब का चित्र नहीं था, जिसको लेकर सैकड़ो शिक्षकों में रोष व्याप्त था। संघ ने संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी को ज्ञापन देते हुए इस पर घोर आपत्ति जताई और उनके समक्ष ही स्वयं से बाबा साहेब का चित्र कार्यालय में लगाया गया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मेरठ के जिला महामंत्री डॉ. छोटू राम, जिला संयुक्त मंत्री डॉ. कमलस्वरूप, जिला मीडिया प्रभारी रतन सिंह, जिलाध्यक्ष विकेश, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार, ब्लॉक मंत्री सुनील, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।