बस्ती, परिषदीय विद्यालय में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने के आरोपी प्रधानाध्यापक को बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने बर्खास्त कर दिया है। हर्रैया ब्लॉक के मुकुंदपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजी सिंह को शिकायत बाद जून 2024 में ही निलंबित कर दिया गया था। बीएसए ने बताया कि जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद आरोपी रामजी सिंह की सेवा को समाप्त करते हुए बीईओ हर्रैया को केस दर्ज कराने और नियमानुसार वेतन रिकवरी की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
बीएसए कार्यालय के अनुसार हर्रैया ब्लॉक के मुकुंदपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजी सिंह के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू कराई गई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हर्रैया ब्लॉक के मुकुन्दपुर प्राथमिक विद्यालय में रामजी सिंह ने किसी अन्य व्यक्ति के फर्जी तरीके से अभिलेखों के आधार पर नौकरी हासिल की है। प्रधानाध्यापक रामजी सिंह के स्तर से प्रस्तुत निवास प्रमाण-पत्र और सेवा पुस्तिका के सत्यापन में यह बात सामने आ गई। रामजी सिंह की नियुक्ति विभाग में 2010 में हुई थी। जांच में सामने आया कि वास्तविक रामजी सिंह जनपद चन्दौली के निवासी हैं और वे प्राईवेट नौकरी कर रहे हैं। उनके नाम पर ही रामजी सिंह ने कूटरचित अभिलेखों की मदद से नौकरी हासिल कर ली थी।
जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद प्रधानाध्यापक रामजी सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई है। मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही वेतन रिकवरी का निर्देश जारी कर दिया गया है
– अनूप कुमार तिवारी, बीएसए बस्ती