गोरखपुर। गोरखपुर नगर निगम अपने राजस्व विंग में कार्य की अधिकता के कारण सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग पर नियुक्ति करेगा। निगम ने एक तहसीलदार, एक नायब तहसीलदार, 02 राजस्व निरीक्षक और 05 लेखपाल के लिए आवेदन मांगा है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि तहसीलदार को 35000 रुपये, नायब तहसीलदार को 30000 रुपये, राजस्व निरीक्षक को 29000 रुपये और लेखपाल को 27000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 07 दिसंबर निर्धारित की गई है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

- UP PGT 2022 Exam Schedule Out : प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा 9 व 10 मई 2026 को 17 जिलों के 319 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
- 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: दिल्ली में 3 दिन की बैठक, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर होगा फैसला
- शिक्षामित्रों की नियमितीकरण की मांग पर कोर्ट का आदेश
- जिले में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों का संचालन 7:15 से 11:15 तक
- स्कूल परिसर का वीडियो वायरल पड़ा भारी, सहायक अध्यापक निलंबित