बरेली। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शनिवार को दो शिक्षक छोटी सी बात को लेकर आईजी व दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों के सामने ही भिड़ गए। देशभर के खिलाड़ियों के सामने हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया। शिक्षक को बीआरसी भदपुरा से संबंद्ध करते हुए मामले की जांच बीईओ को दी गई है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि उच्च प्राथमिक स्कूल लावाखेड़ा में सहायक अध्यापक अर्पण कुमार आर्य को पंजाब की टीम का लाइजनिंग पर्सन बनाया गया है। वहीं, जिला व्यायाम शिक्षक मुकेश को आयोजन में तकनीकी जिम्मेदारी दी गई है। डीआईओएस देवकी सिंह से अर्पण ने शिकायत करते हुए कहा कि वह पंजाब के क्वार्टर फाइनल मुकाबले का समय पूछने मुकेश कुमार के पास गए। वह अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगा।
वहीं, मुकेश कुमार ने संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार को अपना पक्ष लिख कर दिया। उन्होंने कहा कि अर्पण ने अभिलेख टेबल पर आकर बार-बार व्यवधान उत्पन्न किया। वह अगले मैच के समय को बताने की जिद कर रहे थे, जोकि संभव नहीं था। संवाद