पूरनपुर (पीलीभीत)। दूसरे समुदाय के शिक्षक के साथ युवती के कमरे में होने की जानकारी पर पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। बाद में युवती की बहन वहां पहुंची, उसने बताया कि शिक्षक उनके जान-पहचान के हैं। इस पर युवती उसे सौंप दी गई। शिक्षक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
घटना नगर के एक मोहल्ले की है। बरेली का दूसरे समुदाय का शिक्षक फरहान क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में तैनात है और मोहल्ला में किराये का कमरा लेकर रहता है। एक युवती बृहस्पतिवार को युवक से मिलने उसके कमरे पर रात को पहुंची।
दूसरे समुदाय के शिक्षक के साथ युवती की जानकारी पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम ज्ञानेंद्र सिंंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शिक्षक और युवती को रात को ही कोतवाली ले आई।
पूरे मामले की सूचना पुलिस ने युवती की बहन को दी। शुक्रवार को कोतवाली पहुंची युवती को उसकी बहन सौंप दी। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि शिक्षक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया.