संभल, शासन स्तर से परिषदीय विद्यालयों की मॉनिटरिंग व फीडबैक समेत अभिभावकों की सुविधा के लिए शासन स्तर से टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। अब परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी नहीं चल सकेगी।

- UP PGT 2022 Exam Schedule Out : प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा 9 व 10 मई 2026 को 17 जिलों के 319 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
- 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: दिल्ली में 3 दिन की बैठक, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर होगा फैसला
- शिक्षामित्रों की नियमितीकरण की मांग पर कोर्ट का आदेश
- जिले में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों का संचालन 7:15 से 11:15 तक
- स्कूल परिसर का वीडियो वायरल पड़ा भारी, सहायक अध्यापक निलंबित
यह टोल फ्री नंबर सभी परिषदीय विद्यालयों की दीवारों पर अंकित कराया जाएगा। इसको लेकर बीएसए की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 1289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं।
इसमें एक लाख 61 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य समेत अन्य योजनाओं के संचालन व रखरखाव में की जाने वाली लापरवाही व कमियां औचक निरीक्षण में ही सामने आती हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस टोलफ्री नंबर पर कोई भी ग्रामीण या अभिभावक विद्यालय संबंधी शिकायत सीधे कर सकेगा। ग्रामीण अंचलों में अधिकतर शिक्षकों के देर से आने या फिर कई-कई दिन विद्यालय न आने जैसी शिकायतें अधिकारियों को मिलती रहती हैं।
ऐसे में शासन ने टोल फ्री नंबर 18008893277 जारी कर विद्यालय में बाहर व अंदर की दीवारों पर अंकित कराते हुए गूगल लिंक पर अपलोड कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा यातायात के सामान्य नियम भी विद्यालयों की दीवारों पर लिखे जाने को कहा गया है। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि शासन से जारी किए गए टोल फ्री नंबर को विद्यालयों में अंकित कराए जाने को लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।