> बाराबंकी। जिले के छह परिषदीय विद्यालय के भवन और बच्चे न होने से उनके यू डायस कोड को औपचारिकता निभाने के लिए दूसरे स्कूलों में विलय किया गया है। ताकि इन स्कूलों के नाम पर मिलने वाली कंपोजिट धनराशि व अन्य योजनाओं का फायदा मिल सके। इनमें एक स्कूल बंद पड़ी चीनी मिल का तो बाकी सभी स्कूल बाढ़ प्रभावित गांवों के हैं, जो कटान के कारण वह गए।
> पूरे डलई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नैपुरा पिछले साल बाढ़ में बहने के बाद इस स्कूल का इसी गांव के कंपोजिट विद्यालय में, मांझा रायपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय का गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में विलय किया गया है। सूरतगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सरसंडा का भी गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में, प्राथमिक विद्यालय खुज्झी का पड़ोस के गांव जमका के प्राथमिक विद्यालय में विलय किया गया है, जबकि रामनगर में बंद बुढ़वल चीनी मिल के अंदर संचालित विद्यालय का इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में विलय किया गया है।
*बीएसए बोले, 50 बच्चों से कम संख्या वाले प्रकरण से इसका कोई मतलब नहीं*
> बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि इन स्कूलों का 50 से कम बच्चों की संख्या वाले स्कूलों से लेना- देना नहीं। इनमें में से पांच स्कूलों के भवन बाढ़ में बह गए थे और चीनी मिल का स्कूल सालों से बंद है। इनके यू डायस कोड थे, लेकिन स्कूल नहीं चलने के कारण इन्हें दूसरे स्कूलों में विलय किया गया है।
- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र
- जनगणना में आपकी ड्यूटी कहाँ लगी है। यह जानने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में करें यह काम….
- फर्जी शिक्षक की नौकरी पाने वाला बर्खास्त, यूपीटीईटी का अंकपत्र निकला फर्जी
