मंझनपुर (कौशाम्बी)।
गणित विषय को आसान बनाने के लिए मूरतगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय सकाढ़ा की शिक्षिका नीलिमा सिंह ने थ्रीडी इमेज को समझने का मॉडल तैयार किया है। यह मॉडल विद्यार्थियों के लिए कारगर साबित होगा। जैसे ही कोई वस्तु इस मॉडल के केंद्र में रखी जाएगी।
इसकी प्रकृति के बारे में जानकारी मिलेगी। इस मॉडल को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।

- अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण में स्थानांतरित जनपद में कार्यभार ग्रहण करने पर जून माह के वेतन के लिए इस प्रपत्र को भरकर BRC पर जमा करना होगा डाक्यूमेंट्स फ़ाइल के साथ
- नवोदय विद्यालय समिति प्रवेश अधिसूचना
- Basic Shiksha news : जिला समन्वयक निर्माण ने बीएसए पर लगाये भ्रष्टाचार में गंभीर आरोप, बीएसए ने आरोपों को बताया निराधार
- पानीपत में एनसीईआरटी की तीन करोड़ की नकली किताबें जब्त
- अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण स्पेशल
गणित विषय से विद्यार्थी अक्सर दूर भागते हैं। शिक्षिका नीलिमा सिंह ने बताया कि शिक्षण के दौरान अनुभव किया की गणित और विज्ञान विषय लिंग से प्रभावित हैं। आम धारणा बनी हुई है की गणित और विज्ञान सिर्फ लड़के ही पढ़ सकते हैं, लड़कियों के लिए यह कठिन होता है।
वह इस मिथक को तोड़ती आ रही हैं। उन्होंने यह स्थापित कर
दिया कि कोई भी विषय किसी एक लिंग के लिए नहीं होता है। गणित को समझा जाए तो हर स्थान पर गणित है। बालिकाएं या महिलाएं घर पर काम करती है तो उसमें भी ज्यामिति का प्रयोग होता है।
उन्होंने कहा किस कोने में सफाई करें। कितनी ऊंचाई तक वह
काम कर सकती हैं। आदि का अनुमान बेटियां लगा सकती हैं। तो गणित से जुड़े सवाल भी हल कर सकती हैं।
केवल समझ का फेर है। एक बार विषय में डूबकर समझ लिया जाए तो वह बेहद आसान होता है। इसी सोच के साथ नीलिमा ने थ्रीडी इमेज को परखने का मॉडल तैयार किया। अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता के इस मॉडल का चयन हो गया है।