पीलीभीत, जिलेभर के परिषदीय स्कूलों में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाई गई। स्कूल की साफ-सफाई करने के बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भगवान श्रीगणेश और लक्ष्मी का पूजन अर्चन किया। इस दौरान रोशनी करने के बाद आसमान में गुब्बारे उड़ाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ललौरीखेड़ा अमूल कुमार, जिला समन्वयक राकेश पटेल ने कंपोजिट स्कूल बरहा पहुंचकर दिवाली मनाई।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
सबसे पहले स्कूल की शिक्षक-शिक्षिकाओं,बच्चों और स्टाफ ने दिवाली पर्व धूमधाम से मनाई। मिट्टी के दीये जलाकर पूजन अर्चन किया। स्कूल के बच्चे पूरे उत्साह से भरे नजर आए। एक दूसरे को उपहार दिए गए। इस मौके पर ममता गंगवार, विजेता,गीता, संतोष खरे समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
अमरिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने खूब आतिशबाजी की। अपने घरों में दीये जलाकर घरों को रोशन किया। शाम के समय भगवान श्रीगणेश और मां लक्ष्मी की पूजा कर पर्व को मनाया गया। देररात तक आतिशबाजी होती रही। लोगों ने अपने घरों को बिजली की झालरों से जगमग कर दिया। घरों में पूड़ी पकवान बनाए गए।