मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग के तीन शिक्षक-शिक्षिकाएं वर्षों से बिना सूचना के स्कूल से गायब चल रहे हैं। विभाग को इन तीनों की सही लोकेशन का पता नहीं है। नोटिस भी भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अधिकारियों का कहना है कि फिर से रिमांडर भेजे गए हैं। यदि इसका भी जवाब नहीं मिलता है तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

- जनगणना : नज़री नक्शा (HLB) – आसान भाषा में पूरी गाइड
- जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश: फील्ड वर्क और ऐप का उपयोग कैसे करें?
- दुर्घटना में घायल हुए शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों के लिए मदद और नौकरी की उठी मांग
- सभी अपना अपना जनगणना खुद से ऑनलाइन करके रख ले । Id सेव करके रखें, इससे आसानी से आपका जनगणना हो जाएगा। 🙏🙏
- मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश।
जिले के परिषदीय स्कूलों से तीन शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने कई वर्ष बीत जाने के बाद भी अपने स्कूल के दर्शन नहीं किए। चर्चा है कि महिला शिक्षक पति के साथ विदेश चली गई हैं। दूसरे शिक्षक ने दूसरी नौकरी ज्वाइन कर ली है। एक शिक्षक इस्तीफा देकर घर बैठे हैं मगर उन्होंने विभाग की पूरी प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। हालांकि अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। शिक्षकों के स्कूल न आने के कारण छात्र-छात्राओें की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।