लखनऊ। राजधानी के जोन-1 में बने प्राथमिक विद्यालय बेहसा-2 में पिछले सत्र से लेकर अब तक 10 बार चोरी हो चुकी है। मामले में 10 बार लिखित तहरीर भी पुलिस को दी गई। इसके बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।
प्राथमिक विद्यालय बेहसा-2 की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह ने बताया कि स्कूल में 10 बार चोरी हो चुकी है। लिखित तहरीर सरोजनी नगर थाना प्रभारी व ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारी को गई, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।
प्रभारी प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह का आरोप है कि विद्यालय की जमीन पर

- राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, जैसे गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों के आयोजन के संबंध में।
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के संबंध में।
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, नोटिस जारी
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग भर्ती हेतु विज्ञापन जारी ✅
- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ईसीसी एजुकेटर का आउटसोर्सिंग के पद पर विज्ञापन जारी ✅
प्राथमिक विद्यालय बेहसा-2 का मामला, प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने हर बार दी तहरीर प्राथमिक विद्यालय-बेहसा नगर क्षेत्र लखनऊ जोन-इस स्कूल में हुई चोरी। बोत्र: प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुछ लोगों की नजर है। इससे बच्चों के मन में भय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि स्कूल बंद हो जाए और वे जमीन पर कब्जा हो सके। विद्यालय के रिकॉर्ड भी गायब किए गए हैं।
मैंने अभी तीन माह पहले ही कार्यभार संभाला है। मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। संबंधित चौकी इंचार्ज से रिपोर्ट मंगवाकर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी प्रधानाध्यापिका की ओर से प्रार्थना पत्र अब दिया जाता है तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
– राजदेव प्रजापति, थाना प्रभारी, सरोजनी नगर
■ बच्चों का एमडीएम व खेल
सामग्री भी नहीं छोड़ी विद्यालय से चोर, बच्चों का एमडीएम, वर्तन व खेल सामग्री उठा ले गए हैं। 13 नवंबर को विद्यालय की अलमारी में आग लगाने से अभिलेख भी जल गए।