सोनिक। टीकरगढ़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय में 400 दिन छुट्टी लेने के मामले में निलंबित तीनों शिक्षिकाओं के बेसिक शिक्षा उपनिदेशक ने शनिवार को बयान लिए। उन्होंने अपनी रिपोर्ट निदेशक को देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में गंदगी और घास उगी होने पर नाराजगी जताई।

10 नवंबर को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी ने 10 नवंबर को बिछिया ब्लाक के टीकरगढ़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान एक शिक्षिका के 400 दिन की छुट्टी लेने की बात सामने आई थी। इसके अलावा आठ महीने से मिड-डे मील न बनने, कमरे सड़ा हुआ चावल, आटा भी मिला था।
- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
इस पर बीएसए संगीता सिंह ने इस विद्यालय में तैनात प्रधान शिक्षिका अल्का सिंह, मंजू यादव और अमिता शुक्ला को निलंबित कर दिया था। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एडी बेसिक संजय उपाध्याय जांच के लिए टीकरगढ़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने तीनों शिक्षिकाओं के बयान दर्ज किए। इसके बाद बच्चों से बात की। कक्षा छह के छात्र आदित्य को यूनिफार्म में न देख कारण पूछा तो गंदी होने की वजह से न पहनने की बात बताई।
उपनिदेशक ने मिड-डे मील की भी जानकारी ली। करीब एक घंटे रुकने के बाद बीएसए कार्यालय पहुंचे और पूर्व में हुई जांच के अभिलेख देखे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय के उच्चाधिकारियों को देने की बात कही। बीएसए संगीता सिंह, बीईओ बिछिया विनोद पांडेय व उदय आदि मौजूद रहे।