बहराइच, । शिक्षा के मंदिर में शिक्षक पर कातिलाना हमले में आरोपी दो बाल अपचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने वह चाकू भी बरामद कर लिया है, जिससे वारदात की गई थी। तीसरे बाल अपचारी की धर पकड़ को पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
मिहींपुरवा कस्बे में संचालित नवयुग इंटर कॉलेज में कस्बा निवासी अंग्रेजी शिक्षक राजेंद्र प्रसाद वर्मा कक्षा 11 के कक्षाध्यापक हैं। तीन दिन पहले कक्ष में तीन छात्र शिक्षण कार्य के दौरान मोबाइल देखते हुए पकड़े गए थे।
शिक्षक राजेंद्र प्रसाद ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया था, दूसरे

- शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा पोर्टल जल्द
- स्कूलों में डीबीटी की तैयारी शुरू, 2.53 अरब स्वीकृत, कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को मिलेगा स्कूल बैग और स्टेशनरी
- कक्षा 01 एवं कक्षा 06 में शून्य नामांकन बढाने हेतु अतिरिक्त समय प्रदान करने के सम्बन्ध में।
- छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग उपलब्ध कराये जाने हेतु वित्तीय स्वीकृति।
- यूजीसी नेट जून 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू
■ वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद, गोंडा बाल सुधार गृह भेजा गया
■ चल रही तहकीकात, तीसरे बाल अपचारी की तलाश कर रही पुलिस
दिन अभिभावकों के आने पर मोबाइल दिया गया था। इससे नाराज तीनों छात्र सुनियोजित तरीके से गुरुवार को सुबह जब कक्षाध्यापक कक्ष में पहुंचे और उपस्थिति दर्ज करने लगे, तभी एक छात्र उनके पीछे और दूसरा आगे खड़ा हो गया। इसी बीच एक छात्र ने उनके गले पर चाकू रख दिया। बचने के प्रयास में शिक्षक ने उन्हें धक्का दिया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां उसका इलाज के बाद शुक्रवार को दोपहर घायल शिक्षक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मोतीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य सिपाही शैलेश सिंह, सिपाही पवन कुमार यादव, राजीव कुमार यादव, प्रमोद कुमार ने जरही रोड पुल पास से शुक्रवार को दो बाल अपचारियों को धर दबोचा है। इनसे की गई पूछताछ के बाद वह चाकू भी बरामद किया गया है। जिससे वारदात अंजाम दी गई है। तीसरे बाल अपचारी की तलाश की जा रही है।