सीतापुर : वृंदावन गेस्ट हाउस में शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। घोषणा की गई कि 31 दिसंबर तक संगठन की मांगों को पूरा न किया गया तो वह भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 50 हजार टेट, सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र हैं, जो कि अध्यापक बनने की पूरी योग्यता रखते हैं। अन्य राज्यों में योग्यताधारी शिक्षामित्र को अध्यापकं बना दिया गया है।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
लेकिन, यहां टेट, सीटेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र मात्र 10 हजार रुपये मानदेय पर काम कर रहे हैं। सरकार ने सात वर्षों में एक रुपये नहीं बढ़ाया, बल्कि सुपर टेट लगाकर भर्ती से बाहर किया गया। चेतावनी दी कि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो वो संघर्ष करेंगे। बैठक में नेमचंद्र को प्रदेश मीडिया प्रभारी, रोहताश कुमार को हापुड़ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश संरक्षक आशीष सिंह, संगठन मंत्री विकास शर्मा, महामंत्री अनुज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।