राज्य सरकार ने रविवार की रात आठ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आवास विकास परिषद में उप आवास आयुक्त अजय नारायण सिंह को आगरा में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है।

- समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा तिथि हुई घोषित ,, इस दिन होगी परीक्षा
- माह मार्च 2025 का बेतन ईद उल फितर से पूर्व दिलवाये जाने के सम्बन्ध में।
- पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में न फंसे…शिक्षक भी कर बैठे ये गलती, गवां बैठे 8.62 लाख रुपये
- CWSN matter: विशेष शिक्षक को नियुक्त करने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी
- समस्त BSA/ AAO एवं BEO कृपया ध्यान दें।
बलिया के नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रकान्त द्विवेदी को अयोध्या में अपर जिलाधिकारी (कानून व्यवस्था), नगर निगम कानपुर के अपर नगर आयुक्त अमित कुमार भारतीय को वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है। अजय कुमार अम्बष्ट उप आवास आयुक्त मेरठ को जौनपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है।
पीलीभीत में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अजीत परेश को वाराणसी में मुख्य राजस्व अधिकारी, चित्रकूट में उपजिलाधिकारी पंकज वर्मा को गोंडा का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। आगरा के उपजिलाधिकारी सतीश कुमार कुशवाहा को संभल में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय में उप निदेशक शिवानी सिंह को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है।