मुरादाबाद, शोहदों से आजिज छात्राओं के नाम कटवाने की खबर हिन्दुस्तान में प्रकाशित होने के बाद शासन व प्रशासन की लताड़ पर रविवार को छुट्टी के दिन अधिकारियों की टीम स्कूल पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के हिन्दुस्तान की इस खबर को पोस्ट करने से भी खलबली मची रही।
शोहदों से तंग आकर छात्राओं के स्कूल से नाम कटवाने के मामले ने रविवार को तूल पकड़ लिया। एडीएम सिटी के साथ टीम कंपोजिट विद्यालय पहुंची और जांच की।

- राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, जैसे गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों के आयोजन के संबंध में।
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के संबंध में।
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, नोटिस जारी
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग भर्ती हेतु विज्ञापन जारी ✅
- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ईसीसी एजुकेटर का आउटसोर्सिंग के पद पर विज्ञापन जारी ✅
विद्यालय आने-जाने के दौरान एक छात्रा से कुछ दिनों पहले बदसलूकी की गई थी। पता चला कि हाथ में शराब का गिलास लेकर एक युवक ने एक छात्रा को पकड़ लिया था।
अखिलेश की रिपोस्ट
सोशल मीडिया एक्स पर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने छात्राओं के स्कूल छोड़ने की खबर को पोस्ट किया। उसमें लिखा गया है कि यूपी में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। इस पोस्टर को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रीपोस्ट किया।