बरेली, गूगल मैप से लोकेशन देखकर यात्रा करते हुए सोमवार देर रात फिर एक हादसा हुआ। कोहरे में गूगल मैप देखते हुए पीलीभीत जा रहे कार सवार युवक शॉर्टकट के चक्कर में नहर के संकरे रास्ते से जाने लगे। सड़क क्षतिग्रस्त होने से कार सूखी नहर में पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीनों युवक बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मंगलवार सुबह क्रेन मंगाकर नहर से कार निकलवाई।
- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर

इज्जतनगर पुलिस ने बताया कि सोमवार को औरैया निवासी महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे दिव्यांशु, गाजीपुर निवासी सत्येंद्र प्रकाश राय के बेटे शुभम राय, गोंडा में मनकापुर निवासी ओम प्रकाश के बेटे मिलिंद दोस्त निशांत अग्रवाल के यहां पीलीभीत शादी में गए थे। रात में तीनों एक अन्य दोस्त अंकित पटेल को बरेली छोड़ने गए थे। रात तीन बजे लौटते हुए कलापुर नहर के पास गूगल ने शॉर्टकट दिखाया तो कार नहर वाले संकरे रास्ते पर मोड़ दी। बरकापुर के पास सड़क क्षतिग्रस्त थी। रात को घने कोहरे में कार पलटकर सूखी नहर में गिर गई।