लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को जल्द ही पूर्णकालिक अध्यक्ष मिलेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 20 दिसंबर तक आवेदन मांगे हैं। आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने जून में इस्तीफा दे दिया था। तब से वहां कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी आयोग के वरिष्ठ सदस्य ओएन सिंह संभाल रहे हैं।

गौरतलब है कि आयोग के लिए पूर्व में भी आवेदन लिए गए थे, पर एक भी अभ्यर्थी योग्य न पाए जाने पर दोबारा विज्ञापन निकाला गया है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, आवेदन आने शुरू हो गए हैं। विधानसभा सत्र के बाद इस पर कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी। ब्यूरो
- राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, जैसे गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों के आयोजन के संबंध में।
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किये जाने के संबंध में।
- जनगणना 2027 प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, नोटिस जारी
- माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा चपरासी के पद पर आउटसोर्सिंग भर्ती हेतु विज्ञापन जारी ✅
- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा ईसीसी एजुकेटर का आउटसोर्सिंग के पद पर विज्ञापन जारी ✅