लखनऊ। लेखपाल भर्ती के लिए अगले सप्ताह उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) को भर्ती प्रस्ताव भेजा जाएगा। राजस्व परिषद को 15 मंडलों से रिक्त पदों का ब्योरा मिल गया है। शेष तीन मंडलों का ब्योरा भी दो- तीन दिन में मिलने की संभावना है। यह भर्ती करीब 9 हजार पदों के लिए होगी।

- वरिष्ठता उस समय कार्यरत विद्यालय में कार्यभार ग्रहण तिथि से ली जाएगी। अर्थात जो विद्यालय में सबसे पहले आया ,वह आउट यानी FIFO पालिसी…, आदेश जारी, देखें
- टीईटी समीक्षा याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से प्रभावित लाखों शिक्षकों के लिए तत्काल विधायी राहत की अपील
- जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- PGT : वि० सं० 02/2022 प्रवक्ता साक्षात्कार कार्यक्रम हुआ जारी
- घूमता आईना : सच में बताना……. मैडम कैसी थी?
सीएम योगी के निर्देश के क्रम में सभी जिलों में लेखपालों के रिक्त पदों की गणना कराई गई है। वहीं, कार्मिक विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पहले हुई भर्ती परीक्षा की प्रतीक्षा सूची से कोई भी पद नहीं भरा जा सकता है। इसलिए सभी रिक्त पद यूपीएसएसएसी से ही भरे जाएंगे। ब्यूरो