इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक श्रम आयुक्त कानपुर को परिवहन विभाग के रिटायर ड्राइवर की बकाया ग्रेच्युटी के 5,96,929 रुपये का दस दिन में भुगतान कर सूचित करने का निर्देश दिया है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने डॉ राम मनोहर लोहिया वर्कशॉप कानपुर से सेवानिवृत्त परिवहन विभाग के ड्राइवर रामनाथ सिंह की याचिका पर अधिवक्ता घनश्याम मौर्य एवं सरकारी वकील को सुनकर दिया है। ग्रेच्युटी का भुगतान न करने पर दाखिल याचिका पर सरकारी वकील ने बताया कि 21 नवंबर को याची के पक्ष में आदेश कर संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।इस पर याची अधिवक्ता ने अनुरोध किया कि न्याय हित में बिना अनावश्यक देरी के भुगतान करने का आदेश दिया जाए। इस पर कोर्ट ने दस दिन में भुगतान कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।