प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं दो महीने देरी से कराई जाएगी। बच्चों को बांटी गई किताब में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का समय अक्तूबर अंत लिखा है। लेकिन, बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार 23 से 28 दिसंबर तक परीक्षा कराई जाएगी।
शिक्षकों को 29 दिसंबर (रविवार) अवकाश के एक दिन में ही परीक्षाफल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षाफल की घोषणा और रिपोर्ट कार्ड का वितरण 30 दिसंबर को होगा। 31 दिसंबर से सर्दी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी के अनुसार, कक्षा एक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा मौखिक होगी जबकि कक्षा दो व तीन में 50 प्रतिशत मौखिक और 50 प्रतिशत लिखित परीक्षा कराई जाएगी। कक्षा चार व पांच में क्रमश: 70 प्रतिशत लिखित और 30 फीसदी मौखिक परीक्षा होगी जबकि छह से आठ तक लिखित परीक्षा होगी।