नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय के दो स्तर ‘स्टैंडर्ड’ और ‘एडवांस्ड’ शुरू करने पर विचार कर रहा है। बोर्ड से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
पाठ्यक्रम समिति ने इस विचार को मंजूरी दे दी है, जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप है। हालांकि, बोर्ड के शासी निकाय ने अभी तक इस पर अपनी मुहर नहीं लगाई है। बोर्ड पहले से ही कक्षा 10 के छात्रों के लिए गणित के दो स्तर प्रदान करता है।
रूपरेखा पर काम जारी सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव को पाठ्यक्रम समिति ने मंजूरी दे दी है।