प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शिक्षक भवन साउथ मलाका में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तथा अन्य कार्यालय में लंबित शिक्षकों के प्रकरण, 18 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित प्रदेशीय धरने में सहभागिता सहित संगठन की सदस्यता व जनपदीय निर्वाचन पर चर्चा हुई।

- राज्यों का दोहरा रवैया: केंद्र से ब्याज मुक्त कर्ज लेकर बुनियादी ढांचे के बजट में कर रहे कटौती
- चिंताजनक: बचत छोड़ कर्ज के बोझ तले दब रहे भारतीय, RBI की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
- शिक्षा का अधिकार: ‘ऑनलाइन आवेदन की अनिवार्यता न्यायसंगत नहीं’
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ‘शिक्षकों का तबादला सजा नहीं, प्रक्रिया में पारदर्शिता अनिवार्य’
- प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी
मंडल अध्यक्ष रमेश शुक्ला, मंडलीय मंत्री अनुज कुमार पांडे, जिला मंत्री जगदीश प्रसाद, सदस्य प्रदेशीय कार्यकारिणी डॉ. सुयोग पांडे और प्रधानाचार्य अरुण त्रिपाठी ने संबोधित किया। शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के साथ डीआईओएस का व्यवहार प्रमुख मुद्दा रहा। कार्यकारिणी सदस्यों ने निर्णय लिया कि तीन दिसंबर को चार बजे संगठन के पदाधिकारी डीआईओएस पीएन सिंह से मिलकर आपत्ति दर्ज कराएंगे। बैठक में उमाशंकर यादव, एबादुर रहमान,उमेश द्विवेदी रहे।