Home News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में हुई कैबिनेट बैठक से प्रदेश को विकास कई कई महासौगातें दी, 10 प्रस्ताव मंजूर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में हुई कैबिनेट बैठक से प्रदेश को विकास कई कई महासौगातें दी, 10 प्रस्ताव मंजूर

by Manju Maurya

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी मंत्रियों ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य की तरक्की से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई। कैबिनेट की बैठक में राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) की तर्ज पर वाराणसी-विंध्य क्षेत्र और प्रयागराज-चित्रकूट को मिलाकर दो नए विकास क्षेत्रों के गठन समेत 10 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम योगी 54 मंत्रियों के साथ संगम पहुंचे। यहां मंत्रोच्चार के बीच सभी ने एक साथ संगम में डुबकी लगाई। फिर सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान करने के बाद सीएम ने नाव पर बैठकर संगम का दौरा भी किया। इस दौरान योगी ने अपने हाथों से पक्षियों को दाना खिलाया। इसके बाद सभी मंत्रियों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए सीएम योगी ने कहा कि इन दोनों विकास क्षेत्रों के गठन का लाभ बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी के एक दर्जन जिलों को मिलेगा। दोनों क्षेत्रों में आने वाले जिलों में जहां विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी, वहीं धार्मिक व पर्यटन स्थलों का विकास करके लोगों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों विकास क्षेत्रों के गठन के बाद इन जिलों में बड़ी-बड़ी कंपनियां उद्योग लगाने के लिए आएंगी। साथ ही नॉलेज पार्क, योग केंद्र जैसे संस्थान भी आएंगे।

कैबिनेट ने प्रदेश को दो नए एक्सप्रेसवे की सौगात देने का ऐलान भी किया। पहला एक्सप्रेसवे 320 किमी लंबा होगा, जो प्रयागराज को सोनभद्र से जोड़ेगा। वहीं, दूसरा 100 किमी लंबा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे होगा, जो चंदौली से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंतिम बिंदु गाजीपुर तक बनेगा। इसके अलावा प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी पर दो नए पुलों के निर्माण से जुड़े प्रस्तावों को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी।

बलरामपुर में स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय को मंजूरी

बलरामपुर जिले में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय खुलने का रास्ता साफ हो गया है। यहां स्थित 166 बेड के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय को निशुल्क चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके अलावा सार्वजनिक निजी भागेदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत हाथरस, बागपत और कासगंज में भी मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दी गई है।

युवाओं को मिलेंगे 25 लाख स्मार्टफोन

युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख स्मार्टफोन खरीदने का प्रस्ताव कैबिनेट ने पारित कर दिया। ये स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को निशुल्क दिए जाते हैं। मंजूरी के बाद जल्द स्मार्टफोन खरीदने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा यूपी डेस्को लखनऊ को नोडल एजेंसी नामित किया गया है। 25 लाख स्मार्ट फोन के लिए 2493 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

तीन नगर निगम जारी करेंगे म्युनिसिपल बॉन्ड

नगर निगम प्रयागराज, वाराणसी और आगरा का म्युनिसिपल बॉन्ड जारी किया जाएगा। कैबिनेट बैठक में तीनों नगर निगम के म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास निधि से क्रेडिट रेटिंग बढ़ाने के लिए बजट दिलाने के प्रस्ताव भी मंजूर किए गए।

इन फैसलों पर भी लगी मुहर

टाटा टेक्नोलॉजी 62 आईटीआई डेवलप करेगी

कंपनियों को सब्सिडी पर दी जाएगी जमीन

ग्रेटर आगरा में नई आवासीय योजना का होगा विस्तार

जल्द सजा दिलाने के लिए बनेगा अभियोजन निदेशालय

UP कैबिनेट बैठक/प्रयागराज-22 जनवरी•••कैबिनेट द्वारा स्वीकृत महत्वपूर्ण प्रस्ताव

●गृह विभाग:
★भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 20 के अंतर्गत अभियोजन निदेशालय की स्थापना के सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी

●नगर विकास विभाग:
★प्रयागराज नगर निगम ,वाराणसी नगर निगम,व आगरा नगर निगम हेतु म्युनिसिपल बांड निर्गत करने तथा अवस्थापना विकास निधि से क्रेडिट रेटिंग Enhancement के लिए धनराशि उपलब्ध कराए जाने पर अनुमोदन प्राप्त किये जाने के सम्बंध में मंजूरी

●व्यवसायिक शिक्षा,कौशल विकास विभाग:
★टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड(TTL) के सहयोग से प्रदेश के 62 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो का उन्नयन, व 5 सेंटर फॉर इनोवेशन,इंवेंनशन, इन्क्यूबेशन एंड ट्रेनिंग(CIIIT) की स्थापना किये जाने के सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी

●चिकित्सा शिक्षा विभाग:
★प्रदेश के असेवित जनपद हाथरस,बागपत, व कासगंज में भारत सरकार की वायबिलिटी गैप फंडिंग के अंतर्गत PPP मोड पर मेडिकल कॉलेज सन्चालित किये जाने हेतु सफल निविदादाता का चयन किये जाने के सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी

★स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बलरामपुर की स्थापना हेतु 166 बेडेड राजकीय संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर को चिकित्सा शिक्षा विभाग के पक्ष में निःशुल्क हस्तातंरण किये जाने व जनपद बलरामपुर में स्थापित किये जा रहे KGMU के सेटेलाइट सेंटर को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बलरामपुर में परिवर्तित किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

●औद्योगिक विकास विभाग:
★स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना अंतर्गत निशुल्क स्मार्टफोन वितरण हेतु योजनांतर्गत अंतिम बिड अभिलेख के सम्बंध में प्रस्ताव स्वीकृत

★उप्र औद्योगिक निवेश व रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022 के अंतर्गत प्रदेश में मेगा श्रेणी की आद्योगिक इकाइयों हेतु विशेष सुविधाएं एवं रियायतें अनुमन्य कराए जाने विषयक शासनादेश,मुख्य सचिव द्वारा अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय प्राधिकृत समिति(HLEC) बैठक में की गई संस्तुतियों पर अनुमोदन प्रस्ताव को मंजूरी

★फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट(FDI) एवं फॉर्च्यून 500 कंपनियों के निवेश हेतु प्रोत्साहन नीति 2023 में अनुमन्य फ्रंट एंड लैंड सब्सिडी प्राविधान के अंतर्गत मेसर्स अशोक लीलैंड लिमिटेड को आवंटित भूमि हेतु यूपीसीडा को देय सब्सिडी धनराशि के भुगतान की स्वीकृति के सम्बंध में इम्पावर्ड कमेटी की बैठक की संस्तुति/निर्णय को अनुमोदन प्राप्त किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

★उत्तरप्रदेश एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2024 को मंजूरी

●प्रयागराज काशी-विशेष

★SCR की तर्ज़ पर प्रयागराज-चित्रकूट डेवलेपमेंट रीजन के प्रस्ताव को स्वीकृति
★गंगा एक्सप्रेस वे एक एक्सटेंशन को मंजूरी(प्रयागराज से मिर्जापुर-भदोही-वाराणसी-चंदौली-गाजीपुर)पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा.
★वाराणसी से चंदौली से सोनभद्र को जोड़ा जाएगा
★प्रयागराज-विंध्य-काशी एक्सप्रेस वे के रूप में जाना जाएगा
★वाराणसी-विंध्य डेवलपमेंट रीजन के सम्बन्ध में चर्चा
★चित्रकूट से प्रयागराज को जोड़ने हेतु गंगा एक्सप्रेस वे को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जोड़ने के प्रस्ताव को स्वीकृति,रीवा नेशनल हाइवे से जुड़ने की सुविधा हेतु कार्य
★प्रयागराज में यमुना नदी पर सिग्नेचर ब्रिज के समानांतर एक नए पुल के निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृति
★प्रयागराज से मिर्जापुर,जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़ गोरखपुर के कनेक्टिविटी हेतु सलोरी- हेतापट्टी झूंसी के मध्य फोर लेन ब्रिज की मंजूरी

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96