प्रतापगढ़। विकासखंड सदर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का बीएसए भूपेंद्र सिंह के साथ बीईओ और जिला समन्वयकों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में नौ प्रधानाध्यापक के साथ 30 सहायक अध्यापक, 24 शिक्षामित्र, छह अनुदेशक व दो अनुचर अनुपस्थित मिले।
प्राथमिक विद्यालय बराछा सुबह 9.08 बजे और प्राथमिक विद्यालय भुलियापुर सुबह 9.09 बजे बंद मिला। बराछा की प्रधानाध्यापिका श्रद्धा खंडेलवाल, सहायक अध्यापिका अंशिका गुप्ता, कुसुम पांडेय, शिक्षामित्र सुषमा कनौजिया,

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
साधना देवी, संगीता पांडेय व प्राथमिक विद्यालय भुलियापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीती, सहायक अध्यापक सौरभ पांडेय, शिक्षामित्र सरोज पाल के वेतन पर रोक लगा दी गई है।
एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश बीएसए ने दिया है। प्राथमिक विद्यालय सगरा की शिक्षामित्र शशिकला पांडेय, प्राथमिक विद्यालय राजापुर औवार की शिक्षामित्र अनामिका सिंह कई माह से अनुपस्थित रही। बीएसए ने सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया है।