Home PRIMARY KA MASTER NEWS बेसिक शिक्षा  : जमीन पर बैठकर पढ़ने की खत्म होगी दुश्वारी, 70 हजार से ज्यादा विद्यालयों को मिलेगा फायदा

बेसिक शिक्षा  : जमीन पर बैठकर पढ़ने की खत्म होगी दुश्वारी, 70 हजार से ज्यादा विद्यालयों को मिलेगा फायदा

by Manju Maurya

लखनऊ। प्रदेश में कक्षा एक से पांच के लाखों बच्चों को अब जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग कक्षा एक से पांच के 70 हजार से अधिक स्कूलों में डेस्क-बेंच की व्यवस्था करेगा। विभाग ने इसके लिए 2000 करोड़ का बजट प्रस्ताव नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भेजा है। इस पर मुहर लगते ही इस दिक्कत का समाधान होगा।

बेसिक शिक्षा विभाग हाल के वर्षों में अभियान चलाकर परिषदीय स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का विकास कर रहा है।

70 हजार से ज्यादा विद्यालयों को मिलेगा फायदा

इसी क्रम में जिन विद्यालयों में फर्नीचर (डेस्क-बेंच) की व्यवस्था नहीं है, वहां इसकी व्यवस्था की जा रही है। प्रोजेक्ट अलंकार में भी मूलभूत सुविधाओं व स्मार्ट तकनीक से पठन-पाठन पर काफी काम हुआ है।

इसी साल जनवरी अंत में कक्षा तीन से पांच के 14452 विद्यालयों के 763117 बच्चों के लिए फर्नीचर खरीदने के लिए 130 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। नए वित्तीय वर्ष में 70 हजार से अधिक विद्यालयों के लिए 2000 करोड़ का बजट प्रस्ताव भेजा गया है इसमें ज्यादातर विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।

फर्नीचर के लिए कई बार शिक्षक संगठन भी बेसिक शिक्षा

विभाग व सरकार को पत्र लिखकर मांग कर चुके हैं। वर्तमान में 17 हजार विद्यालयों में डेस्क-बेंच की पूरी व्यवस्था की जा चुकी है।

हर मंडल में सीएम कंपोजिट विद्यालय का प्रस्ताव

राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से नए वित्तीय वर्ष में हर मंडल में सीएम कंपोजिट विद्यालय खोलने का प्रस्ताव भेजा है। इन विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई कराई जाएगी। इनकी क्षमता 2000 छात्रों की होगी। यहां पर आधुनिक लैब, क्लास रूम, स्किल लैब, खेलकूद के मैदान व सुविधाएं, ओपेन जिम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, मिड-डे मील के लिए आधुनिक रसोई के साथ ही डाइनिंग हॉल भी होंगे। यहां आर्ट, साइंस, मैथ्स, कॉमर्स सेक्शन अलग-अलग होंगे। ये एक मॉडल विद्यालय होंगे।

नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में फर्नीचर के लिए दो हजार करोड़ का बजट प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने से सभी विद्यालयों में डेस्क-बेंच की व्यवस्था हो जाएगी। इस वित्तीय वर्ष में भी 130 करोड़ से काफी विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है। कंचन वर्मा, महानिदेशक स्कूल शिक्षा

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96