पत्नी को ले आने के लिए ससुराल जा रहे उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की कार पलटने से मौत हो गई। हादसा जौनपुर जिले में सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवर बाजार के समीप भुइधरा गांव के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर घर और ससुराल दोनों जगह कोहराम मच गया। वह कुछ माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के गजरिया गांव निवासी सत्य नारायण सिंह (60) बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखपुर अठगवां में बतौर प्रधानाध्यापक तैनात थे। उनकी पत्नी रागिनी इन दिनों अपने मायके फूलपुर वाराणसी के अहरक गांव में थीं। पत्नी की विदाई कराने के लिए वह कार से ससुराल वाराणसी जा रहे थे।
कार अभी जौनपुर सुजानगंज के पास पहुंची थी कि बेलवर बाजार के पार भुइधरा गांव में असंतुलित होकर पलट गई। मृतक सत्य नारायण सिंह के दो बेटी एक बेटा है। बेटा सुधांशु सिंह उर्फ हैप्पी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। परिवार व गांव के लोग जौनपुर जनपद के लिए रवाना हो गए हैं। सुजानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
।
तेज रफ्तार पिकप पेड़ से टकराई, चालक की मौत
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पट्टी-रानीगंज मार्ग पर किठौली गांव के समीप नींद आने से तेज रफ्तार पिकप पेड़ से टकरा गई। आलू लादकर जा रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पट्टी-रानीगंज मार्ग पर आलू लदी पिकअप जलालपुर पेट्रोल पंप के सामने पेड़ से टकरा गई। चालक यशवंत कुमार उर्फ मिथुन पुत्र स्वर्गीय राम आधार पमरेजपुर थाना मऊआइमा प्रयागराज (30) की मौत हो गई, खलासी राजेश उर्फ बादल (24) निवासी नौगिरवा ग्रह मऊआइमा प्रयागराज घायल हो गया। हादसा सुबह छह बजे हुआ।