*चयन वेतनमान*
*प्राथमिक शिक्षकों को साधारण वेतनमान में 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने पर चयन वेतनमान का लाभ मिलेगा।*
`1जनवरी 2025 से चयन वेतनमान मानव सम्पदा पोर्टल से ऑनलाइन मिलेगा।`

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
*मुख्य बिंदु-*
*👉चयन वेतनमान में वित्तीय स्तरोनयन होता है जिसके पश्चात एक इंक्रीमेंट बढ़ जाता है। इस इंक्रीमेंट का जनवरी/जुलाई में मिलने वाले रेगुलर इंक्रीमेंट पर कोई प्रभाव नहीं होता।*
👉 *यदि इस अवधि में अवैतनिक अवकाश लिया है तो उतने वर्ष की सेवावधि बढ़ जाएगी।*
👉 *यदि अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में पदावनत होकर नए जनपद में कार्यभार ग्रहण किया है तो नए जनपद में 10 वर्ष पूरे होने पर चयन वेतनमान का लाभ मिलेगा।*
👉 *चयन वेतनमान हमेशा कार्यभार ग्रहण तिथि से मिलता है।*
👉 *मुख्य बात- चयन वेतनमान के लिए एक ही जनपद या स्कूल में सेवा होना जरूरी नहीं। आप चाहे जितनी बार अन्तःजनपदीय या अंतर्जनपदीय ट्रांसफर लें ,चयन वेतनमान का लाभ आपको अवश्य मिलेगा।*
आपका दिन मंगलमय हो!☺️🙏🙏🙏
आपका साथी
निर्भय सिंह, लखनऊ।
मो-7499088470