महराजगंज : जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में चल रही डिजिटल लिटरेसी कोडिंग ट्रेनिंग में बुधवार की सुबह का दृश्य देख लोग सकते में आ गए। फरेंदा ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय निरनाम पश्चिमी में तैनात शिक्षक रामजी विश्वकर्मा पिता के निधन के कारण हाथ में तीर और लोटा लेकर प्रशिक्षण लेने पहुंचे। उनकी इस स्थिति में प्रशिक्षण में आने से वहां मौजूद लोग सकते में पड़ गए। अंततः प्रशिक्षकों ने उन्हें प्रशिक्षण में शामिल होने से रोकते हुए वापस घर भेज दिया। बीते शनिवार को रामजी विश्वकर्मा के पिता का देहांत हो गया था। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से अवकाश के लिए अनुरोध किया। उन्हें बताया गया कि वे क्रिटिकल लीव ले सकते हैं, जिसकी वार्षिक सीमा 14 दिन होती है। इस अवकाश का वह पहले ही उपयोग कर चुके थे। मेडिकल लीव लेने का प्रयास भी विफल रहा, क्योंकि वे पूरी तरह स्वस्थ थे। ऐसे में उच्चाधिकारियों के आदेश के तहत उन्हें ट्रेनिंग में उपस्थित होना अनिवार्य समझा और तीर और लोटा लेकर बुधवार को डायट पहुंच गए। परंपराओं के अनुसार पिता की मृत्यु के बाद पुत्र को 16 दिन तक शुद्धिकरण प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिसमें तीर और लोटे

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
• जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान पर चल रहा शिक्षकों का प्रशिक्षण
• क्रिटिकल लीव का पूर्व में उपयोग कर लेने के चलते नहीं मिल सका अवकाश
का उपयोग होता है। इसी वजह से शिक्षक रामजी विश्वकर्मा इन वस्तुओं के साथ प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने जब यह दृश्य देखा तो उन्हें प्रशिक्षण में शामिल होने से रोक दिया और वापस भेज दिया। डायट प्राचार्य सतेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षक के आने की सूचना है, वह प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋद्धि पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। इस मामले में फरेंदा के खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है।