प्रयागराज। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने उत्तर प्रदेश डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया है। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा तीन से पांच अप्रैल के मध्य होगी। वहीं, चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सात से नौ अप्रैल के मध्य प्रस्तावित है

- मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह: 4 घंटे का कोर्स अनिवार्य, पूरा करने पर मिलेगा विशेष प्रशस्ति पत्र”
- UP जनगणना 2027: प्रशिक्षण व्यवस्था और भत्तों का विस्तृत खाका जारी, देखें कितना किसको मिलेगा ट्रेनिंग में रुपया
- UP जनगणना 2027 के लिए बड़ा बजट: प्रगणकों को ₹25,000 तक मानदेय, अन्य अधिकारियों का मानदेय (HLO + PE), देखें सम्पूर्ण मानदेय व्यवस्था किस चरण में कितना मिलेगा रुपया
- शिक्षकों की जनगणना व SIR ड्यूटी पर उचित प्रतिकर अवकाश की मांग – उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा विभाग की नीति पर ज़रूरी सवाल
- शिक्षक या हैवान: छात्रा को बेरहमी से पीटा, सिर के बाल तक उखाड़ लिए, पब्लिक स्कूल का मामला
।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक द्वितीय सेमेस्टर प्रथम प्रश्नपत्र वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रांभिक शिक्षा की परीक्षा तीन अप्रैल को सुबह 10 से बारह बजे तक होगी। द्वितीय प्रश्न पत्र प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास तीन अप्रैल को दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक होगी। तृतीय प्रश्न पत्र विज्ञान चार अप्रैल को सुबह 10 से 11 तक, इसी दिन चतुर्थ प्रश्न पत्र गणित 11.30 से 12.30 बजे तक, पंचम प्रश्न पत्र सामाजिक अध्ययन 2 से 4 बजे तक होगी