जिले के निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापकों का सम्मान
प्रयागराज । निपुण विद्यालय के रूप में चयनित परिषदीय प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में निपुण सम्मान दिवस आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज प्रवीण कुमार तिवारी ने निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं एआरपी को सम्मानित किया। बीएसए ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत कौड़िहार जिले का पहला निपुण विकासखंड बनकर उभरा है।

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
कौड़िहार के खंड शिक्षा अधिकारी क्षमाशंकर पांडेय व नीलम शाक्यवार के साथ एआरपी जय सिंह, प्रभाशंकर शर्मा, विष्णु मिश्रा, अजमल अमीन अंसारी, अवनीश सिंह व प्रधानाध्यापक सौरभ श्रीवास्तव, फूलचंद पटेल, गरिमा मेहरोत्रा, कंचन सिंह, नफीस अंजुम सहित 104 प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया।