फर्रुखाबाद : अग्निवीर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) 2025-26 के लिए लिखित परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 10 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय, बरेली के प्रवक्ता ने बताया कि सीईई में शामिल होने के लिए जनपद बरेली, बदायूं, हरदोई, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, संभल, श्रावस्ती, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर, बलरामपुर और बहराइच के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस बार अभ्यर्थियों को अधिक अवसर देने के लिए भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल तक joinindianarmy. nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, बरेली में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में