लखनऊ। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में बुधवार से 15 मार्च तक प्रदेश में 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी, जो कुछ राहत देगी। प्रदेश के मौसम में बीते दो दिनों में तेजी से बदलाव आया है।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
दोपहर में हो रही धूप की तपिश लोगों को असहज करने लगी है। झांसी में मंगलवार को इस साल का सर्वाधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं हमीरपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 और 15 मार्च को प्रदेश के तराई और उत्तरी पश्चिमी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 15 मार्च को प्रदेश के पूर्वी-तराई इलाकों समेत राजधानी से सटे कानपुर में भी बादलों संग बूंदाबांदी के संकेत हैं।